गजब! ड्राइवर ने खतरनाक अंदाज में घुमाई गाड़ी, ड्राइविंग देखकर दिल की धड़कनें हो जाएंगी तेज (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ड्राइवर बहुत ही संकरे रास्ते पर खतरनाक अंदाज में कार को घुमाता हुआ दिखाई दे रहा है.
Viral Video: संकरे और छोटे रास्ते पर ड्राइविंग (Driving) करना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होता है. ऐसे में अगर कहीं गाड़ी मोड़नी पड़ जाए तो फिर यह किसी जंग से कम नहीं होता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक ड्राइवर (Driver) बहुत ही संकरे रास्ते पर खतरनाक अंदाज में कार को घुमाता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊंचाई पर मौजूद सड़क के छोर पर ड्राइवर अपनी गाड़ी घुमा रहा है, जबकि गाड़ी को घुमाने के लिए वहां बिल्कुल भी जगह नहीं है. जरा सी गलती से गाड़ी गिर भी सकती है, यह जानते हुए भी ड्राइवर अपनी जबरदस्त ड्राइविंग स्किल का इस्तेमाल करते हुए गाड़ी को धीरे-धीरे घुमाता है और इसमें कामयाब हो जाता है. वीडियो को The Figen नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 20.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
देखें वीडियो-
Unbelievable! Master driver! pic.twitter.com/1X1BTgkMuK
— The Figen (@TheFigen_) October 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2022 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

