Viral Video: अहमदनगर के सांसद नीलेश लंके की त्वरित कार्रवाई से बची मासूम की जान, 2 मंजिला बिल्डिंग से गिरते-गिरते बचा
महाराष्ट्र के अहमदनगर से नवनिर्वाचित सांसद नीलेश लंके ने आज अपने पुणे दौरे के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए एक इमारत की गैलरी में फंसे नाबालिग लड़के को गिरने से बचा लिया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video: महाराष्ट्र के अहमदनगर से नवनिर्वाचित सांसद नीलेश लंके ने आज अपने पुणे दौरे के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बिल्डिंग की गैलरी में फंसे मासूम को गिरने से बचा लिया. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर गैलरी में फंसा हुआ है और उसे बचाने वाला कोई नहीं है. इस घटना की जानकारी मिलते ही नीलेश लंके तुरंत मौके पर पहुंचते हैं. इसके बाद सांसद नीलेश लंके के साथ मौजूद NCP (शरदचंद्र पवार) के कार्यकर्ता आकाश आंग्रे बिना किसी सुरक्षा के दो मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ जाते हैं और मासूम को गिरने से बचा लेते हैं. जिस तरह से NCP (शरदचंद्र पवार) के कार्यकर्ता ने अपनी जान जोखिम में डालकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया, उनकी इस बहादूरी की हर कोई तारीफ कर रहा है.
अहमदनगर के सांसद नीलेश लंके की त्वरित कार्रवाई से बची नाबालिग लड़के की जान
#Pune: Ahmednagar MP Nilesh Lanke's Swift Action Saves Boy Trapped In Building's Galleryhttps://t.co/2w4C57LLHj#NileshLanke #Maharashtra pic.twitter.com/ajh0zF15mn
— Free Press Journal (@fpjindia) June 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

