देश

VIDEO: दिल्ली की गंदी सड़क का ये वीडियो देख आप भी यही पूछेंगे, आखिर हम किस बात के लिए टैक्स दे रहे हैं?

पश्चिमी दिल्ली की एक सड़क पर कूड़े के अंबार का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें सड़कों पर कूड़ा-कचरा फैला हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ जानवर कूड़े में से कूड़ा बीनते नजर आ रहे हैं.

VIDEO: दिल्ली की गंदी सड़क का ये वीडियो देख आप भी यही पूछेंगे, आखिर हम किस बात के लिए टैक्स दे रहे हैं?
Photo- X

Delhi Road Video: पश्चिमी दिल्ली की एक सड़क पर कूड़े के अंबार का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें सड़कों पर कूड़ा-कचरा फैला हुआ दिखाई दे रहा है और कुछ जानवर कूड़े में से कूड़ा बीनते नजर आ रहे हैं. वीडियो को 'एक्स' यूजर  @pankhuripathak ने शेयर करते हुए लिखा कि यह दिल्ली है. यह भारत की राजधानी है. हम अपना टैक्स किस लिए दे रहे हैं?  यह वीडियो मैंने आज सुबह वेस्ट दिल्ली में अपने माता-पिता के घर के पास बनाया है. यह भयानक है. मुझे लगता है कि प्लास्टिक भी इस समस्या में योगदान देता है क्योंकि वे विघटित नहीं होते. दिल्ली में हमारी आबादी बहुत ज्यादा है, फिर भी यह अस्वीकार्य है. वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद लोग अब तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक व्यक्ति ने लिखा कि क्या कोई दिल्ली में सड़क की स्थिति को ठीक करने में मदद कर सकता है? दूसरे ने लिखा कि यह सड़क ज्यादातर समय कूड़े से भरी रहती है. यह दयनीय है और स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा ख़तरा है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि आम आदमी पार्टी (आप) से पूछिए. यह उसके अधिकार क्षेत्र में आता है.

दिल्ली की गंदी सड़क का वीडियो वायरल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).