Viral Video: काटने की कोशिश करने के बाद पलभर में शख्स से प्यार जताने लगा तोता, पक्षी के क्यूट अंदाज ने जीता सबका दिल
एक तोते का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक तोता पहले तो शख्स को काटने की कोशिश करता है, लेकिन फिर अगले ही पल उससे प्यार जताने लगता है. तोता अपने मालिक के हाथ के पास जाकर आराम से सोने लगता है.
Viral Video: पक्षियों में तोते (Parrot) को इंसानों के बेहद करीब माना जाता है, इसलिए कई लोग तोते को अपने घर में पालना भी पसंद करते हैं. तोते अक्सर इंसानों की तरह नकल उतारकर बोलने की कोशिश भी करते हैं और उनके साथ प्यार-तकरार करना भी बखुबी जानते हैं. इसी कड़ी में एक तोते का मजेदार वीडियो तेजी से वायरल (Funny Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक तोता पहले तो शख्स को काटने की कोशिश करता है, लेकिन फिर अगले ही पल उससे प्यार जताने लगता है. तोता अपने मालिक के हाथ के पास जाकर आराम से सोने लगता है. इस रंग बिरंगी तोते (Colorful Parrot) का क्यूट अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है और इस वीडियो को लोग बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं. तोते का यह अनोखा अंदाज हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है.
देखें वीडियो-
Wait for it.. 😊 pic.twitter.com/QlwTFCg3Ri
— Buitengebieden (@buitengebieden) May 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

