वायरल

शराबी बंदर के बाद चरसी चिंपैंजी ने मचाया तहलका, जानवर को सिगरेट पीते देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)

हाल ही में एक शराबी बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, जिसमें उसे बीयर पीते हुए देखा गया था. अब शराबी बंदर के बाद एक चरसी चिंपैंजी का पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिगरेट पीता हुआ नजर आ रहा है.

शराबी बंदर के बाद चरसी चिंपैंजी ने मचाया तहलका, जानवर को सिगरेट पीते देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)
सिगरेट पीता चिंपैंजी (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों से जुड़े कई हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देख लोग हैरत में पड़ जाते हैं. हाल ही में एक शराबी बंदर (Monkey) का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है, जिसमें उसे बीयर पीते हुए देखा गया था. अब शराबी बंदर के बाद एक चरसी चिंपैंजी (Chimpanzee) का पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिगरेट (Cigarette) पीता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पिंजरे में बंद चिंपैंजी को सिगरेट ऑफर करता है. चिंपैंजी सिगरेट लेकर अपने मुंह में रख लेता है और फिर शख्स उसे लाइटर से जलाता है. वीडियो में जिस तरह से चिंपैंजी सिगरेट का कश लगा रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि वो सिगरेट पीने का आदी है.

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RT RåJîb (@rtrajib52)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).