Viral Video: नन्हे हाथी की अटखेलियां, साइड किक मारकर शख्स के साथ खेलते गजराज का मनमोहक वीडियो हुआ वायरल
शख्स के साथ खेलते एक नन्हे हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा हाथी एक शख्स को साइड किक मारकर उसके साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है.
Baby Elephant Viral Video: जंगल में रहने वाले तमाम जानवरों में हाथियों (Elephants) को सबसे समझदार और पारिवारिक जानवर माना जाता है. हाथियों में भी नन्हें हाथियों (Baby Elephants) के वीडियो खूब पसंद किए जाते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर हाथियों (Elephants) की मस्ती और अटखेलियों के मनमोहक वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. इसी कड़ी में शख्स के साथ खेलते एक नन्हे हाथी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें छोटा हाथी एक शख्स को साइड किक मारकर उसके साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हाथी के बछड़े सबसे चंचल और बड़े जानवरों में से एक है, जिन्हें कोई भी देख सकता है. विश्वास करने और आनंद लेने के लिए ये साइड किक्स देखें. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 30.9k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: गड्ढे में फंसा नन्हा हाथी, जेसीबी की मदद से किया गया रेस्क्यू तो गजराज ने खास अंदाज में दिया धन्यवाद
देखें वीडियो-
Elephant calves are one of the most playful mega herbivores one can come across.
Watch these side kicks to believe & enjoy💕 pic.twitter.com/XEYHv2QTVl
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2023 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

