वायरल

मछली के पेट से निकली एक छोटी जिंदा मछली, नजारा देखकर हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)

वायरल हो रहे वीडियो में एक बड़ी मछली के पेट को चीरकर दूसरी जिंदा मछली को बाहर निकलते हुए देखा गया है. बताया जा रहा है कि बड़ी मछली ने उस छोटी मछली को खा लिया था, जो उसके पेट से जिंदा बाहर निकली.

मछली के पेट से निकली एक छोटी जिंदा मछली, नजारा देखकर हैरान हुए लोग (Watch Viral Video)
मछली के पेट से निकली छोटी जिंदी मछली (Photo Credits: YouTube)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश फाख्ता हो रहे हैं. दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक बड़ी मछली (Big Fish) के पेट को चीरकर दूसरी जिंदा मछली (Small Fish) को बाहर निकलते हुए देखा गया है. बताया जा रहा है कि बड़ी मछली ने उस छोटी मछली को खा लिया था, जो उसके पेट से जिंदा बाहर निकली. इस वीडियो को यूट्यूब पर Furry Tails नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग इस मछली को पकाने से पहले उसे काटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसके फुले हुए पेट को चेक करने के लिए उसे चाकू से चीरते हैं, जिसके बाद उसमें से एक छोटी मछली जिंदा बाहर निकलती है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).