वायरल

VIDEO: 6 साल के मासूम बच्चे को मारी लात, लड़के ने बताया कहां लगी चोट, निर्दयी व्यक्ति के खिलाफ Attempt to Murder का केस दर्ज

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने जैसे ही उसे देखा तो उसके पास आकर जोर से उसे लात मारी. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को आरोपी से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए.

VIDEO: 6 साल के मासूम बच्चे को मारी लात, लड़के ने बताया कहां लगी चोट, निर्दयी व्यक्ति के खिलाफ Attempt to Murder का केस दर्ज

Six Year Old Boy Kicked By Car Driver: केरल के कन्नूर में कार से टिककर खड़े 6 साल के एक बच्चे को ड्राइवर ने लात मार दी. बच्चे को पीठ पर चोट आई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान पोन्नयमपालम निवासी शिहशाद के रूप में हुई है. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है.

पीड़त बच्चा राजस्थानी परिवार से आता है, जो काम के लिए केरल आ गया था. घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे पुराने थालास्सेरी बस स्टैंड के पास हुई. घटना पर दुख व्यक्त करते हुए राज्य के शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी ने कहा कि मानवता कोई ऐसी चीज नहीं है, जिसे आप दुकानों से खरीद सकते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को दोहराया नहीं जाना चाहिए.

वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी ने जैसे ही उसे देखा तो उसके पास आकर जोर से उसे लात मारी. जिससे उसे पीठ में चोटें आई हैं. इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को आरोपी से बचाया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2022 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).