VIDEO: रेलवे ट्रैक पर लेटा था शख्स, ऊपर से गुजर गई ट्रेन; रील बनाने के लिए किया खतरनाक स्टंट
आजकल रील बनाने का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि लोग अपनी जान तक दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Viral Video: आजकल रील बनाने का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि लोग अपनी जान तक दांव पर लगाने से पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को ट्रेन की पटरी पर लेटकर खतरनाक स्टंट करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि युवक पटरी पर लेटा है और उसके ऊपर से ट्रेन गुजर रही है. जैसे ही ट्रेन गुजरती है, वीडियो शूट कर रहा दूसरा युवक उसे आवाज देता है, "भाई, ट्रेन चली गई, अब आ जाओ." यह घटना लखनऊ की बताई जा रही है, हालांकि, लोकेशन की पुष्टि नहीं हो पाई है. ऐसे खतरनाक स्टंट जानलेवा साबित हो सकते हैं. लोग पुलिस और प्रशासन ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील कर रहे हैं.
रेलवे ट्रैक पर लेटा था शख्स, ऊपर से गुजर गई ट्रेन
*लखनऊ: रील बनाने का जुनून इस हद तक ले आया है कि आप खुद मौत के मुंह में अपने सर को डाल रहे हैं कोइ क्या करें* रील बनाने का जुनून इतनी नहीं होना चाहिए कि जान जोखिम में डाल कर अपने आप को मशुहुर करें। कुछ लोगों के हाथ में स्मार्टफोन का मतलब है, बंदर के हाथ में उस्तरा..... pic.twitter.com/6nhuTHWlq9
— शिक्षक वाणी (@sirjistp) December 4, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

