बीच सड़क पर अपनी बाइक के साथ करतब दिखाने लगा शख्स, Viral Video में देखें कैसे पल भर में निकल गई सारी हीरोपंती
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का बाइक को घुमाकर करतब दिखा ही रहा होता है, तभी उसका स्टंट देखकर एक गाय भड़क जाती है. गुस्से में गाय उसके पास आने लगती है, जिसे देखकर शख्स घबरा जाता है और हड़बड़ी में अपनी बाइक पर बैठकर वहां से भागने की कोशिश करता है. गाय को देखकर उसकी सारी हीरोपंती पल भर में ही गायब हो जाती है.
Stunt Viral Video: आज के युवाओं पर स्टंट (Stunt) करने का क्रेज कुछ इस कदर सवार है कि वो कहीं पर भी स्टंट करना शुरु कर देते हैं. कई लोग जहां पब्लिक में खतरनाक करतब दिखाकर लोगों को हैरान कर देते हैं, तो वहीं कई लोग स्टंट करके खुद ही मुसीबत में फंस जाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का बाइक को घुमाकर करतब दिखा ही रहा होता है, तभी उसका स्टंट देखकर एक गाय (Cow) भड़क जाती है. गुस्से में गाय उसके पास आने लगती है, जिसे देखकर शख्स घबरा जाता है और हड़बड़ी में अपनी बाइक पर बैठकर वहां से भागने की कोशिश करता है. वह जैसे ही अपनी बाइक पर बैठता है, गाय उसे पीछे से दौड़ा लेती है और पल भर में ही लड़के की सारी हीरोपंती निकल जाती है. यह मजेदार वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2022 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

