देश

Rajkot: पांच सेंकेंड में 8 थप्पड़! कपड़ों के शोरूम में बिजनेस पार्टनर ने महिला पर किया हमला, वायरल हुआ मारपीट का VIDEO

गुजरात के राजकोट से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स एक महिला पर दनादन थप्पड़ों की बौछार करता नजर आ रहा है.

Rajkot: पांच सेंकेंड में 8 थप्पड़! कपड़ों के शोरूम में बिजनेस पार्टनर ने महिला पर किया हमला, वायरल हुआ मारपीट का VIDEO

Rajkot: गुजरात के राजकोट से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स एक महिला पर दनादन थप्पड़ों की बौछार करता नजर आ रहा है. जानकारी के अनुसार, सीसीटीवी में कैद हुई यह घटना 23 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन की है, जब अमीन मार्ग पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में महिला पर उसके बिजनेस पार्टनर चिराग चंद्राना ने बेरहमी से हमला किया था. दावा किया जा रहा है कि महिला ने आर्थिक तंगी से उबारने के लिए चिराग के साथ पार्टनरशिप की थी. एक दिन चिराग ने महिला से 2 लाख रुपये नकद मांगे. इस दौरान महिला ने नगद न देकर इसके बदले में चेक देने की पेशकश की थी. इसी बात को लेकर दोनों में पहले विवाद हुआ फिर हाथापाई हो गई. मामले को वापस लेने की धमकियों के बावजूद, पैसे को लेकर लगातार उत्पीड़न का सामना करने के बाद महिला ने हिम्मत करके 5 सितंबर को मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Woman Assaulted by Business Partner in Rajkot Showroom (Disturbing Video)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).