104 साल की दादी ने साबित किया सीखने की नहीं होती कोई उम्र, हिम्मत और लगन से असंभव को किया संभव
केरल के कोट्टयम की 104 वर्षीय कुट्टियाम्मा नाम की दादी ने केरल राज्य साक्षरता मिशन की परीक्षा में 89/100 अंक हासिल किए हैं. असंभव को संभव कर दिखाने के दादी के जज्बे को सलाम करते हुए केरल के शिक्षा और श्रम मंत्री वी. सिवानकुट्टी ने अत्यंत सम्मान और प्रेम के साथ कुट्टियम्मा और अन्य सभी नए शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है.
कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है और इसका जीता जागता उदाहरण पेश किया है केरल के कोट्टयम (Kottayam) की 104 वर्षीय दादी ने... जी हां, 104 साल की कुट्टियाम्मा (Kuttiyamma) नाम की दादी ने केरल राज्य साक्षरता मिशन (Kerala State Literacy Mission) की परीक्षा में 100 में 89 अंक हासिल करके असंभव को संभव कर दिखाया है. केरल सरकार में शिक्षा और श्रम मंत्री V. Sivankutty ने दादी की तस्वीर शेयर कर लिखा है- ज्ञान की दुनिया में प्रवेश करने के लिए उम्र कोई बाधा नहीं है. अत्यंत सम्मान और प्रेम के साथ मैं कुट्टियाम्मा और अन्य सभी नए शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं देता हूं.
104-year-old Kuttiyamma from Kottayam has scored 89/100 in the Kerala State Literacy Mission’s test. Age is no barrier to enter the world of knowledge. With utmost respect and love, I wish Kuttiyamma and all other new learners the best. #Literacy pic.twitter.com/pB5Fj9LYd9
— V. Sivankutty (@VSivankuttyCPIM) November 12, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2021 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

