देश

कोलकाता: साल्ट लेक एफडी ब्लॉक का दुर्गा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, अंग्रेजों के पुराने महल की थीम पर बनाया गया है डिजाइन

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित साल्ट लेक एफडी ब्लॉक में दुर्गा पूजा पंडाल को अंग्रेजों के एक पुराने महल की थीम पर डिजाइन किया गया है, जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

कोलकाता: साल्ट लेक एफडी ब्लॉक का दुर्गा पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, अंग्रेजों के पुराने महल की थीम पर बनाया गया है डिजाइन
दुर्गा पूजा पंडाल (Photo Credits: ANI)

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है और हर किसी पर मां दुर्गा की भक्ति का रंग चढ़ा हुआ है. ऐसे में कोलकाता के साल्ट लेक एफडी ब्लॉक में बना दुर्गा पूजा पंडाल लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. दरअसल, इस दुर्गा पूजा पंडाल को अंग्रेजों के एक पुराने महल की थीम पर  डिजाइन किया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. पंडाल देखने आए एक शख्स ने बताया कि हमने यहां काफी आनंद लिया. हम कोविड गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं. यह हमारा मुख्य त्योहार है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).