Vijayadashami 2023: विजयादशमी पर मां दुर्गा को दी गई विदाई, दिल्ली के आस्था कुंज में प्रतिमा का किया गया विसर्जन (Watch Video)
राजधानी दिल्ली के आस्था कुंज में विजयादशमी के अवसर पर भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर अगले साल उनसे जल्दी आने की प्रार्थना कर रहे हैं.
Vijayadashami 2023: शारदीय नवरात्रि (Sharad Navratri) के नौ दिनों तक मां दुर्गा (Maa Durga) की उपासना के बाद आज विजयादशमी (Vijayadashami) मनाई जा रही है, जबकि आज पांच दिवसीय दुर्गा पूजा (Durga Puja) का आखिरी दिन है और विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरु हो गया है. वहीं राजधानी दिल्ली (Delhi) के आस्था कुंज (Aastha Kunj) में विजयादशमी के अवसर पर भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर अगले साल उनसे जल्दी आने की प्रार्थना कर रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि महालया के दिन मां दुर्गा धरती पर अपने भक्तों के बीच आती हैं, फिर नौ दिन बाद अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के बाद वापस कैलाश लौट जाती हैं. यह भी पढ़ें: Vijayadashami 2023: दिल्ली के सी आर पार्क में विजयादशमी पर महिलाओं ने मनाया ‘सिंदूर खेला’ उत्सव, खुशी से झूमती आईं नजर (Watch Video)
देखें वीडियो-
#WATCH दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर आस्था कुंज में दुर्गा मूर्ति विसर्जन किया गया। pic.twitter.com/6Fu1hRe8XD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 24, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

