त्योहार

Rajasthan Day 2023: राजस्थान दिवस की पीएम मोदी ने दी बधाई, प्रदेश के चौतरफा विकास की कामना की

राजस्थान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है. इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के चौतरफा विकास की कामना की है.

Rajasthan Day 2023: राजस्थान दिवस की पीएम मोदी ने दी बधाई, प्रदेश के चौतरफा विकास की कामना की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: File Image)

Rajasthan Day 2023: राजस्थान दिवस (Rajasthan Day) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी (PM Modi) ने ट्वीट कर लिखा है- राजस्थान दिवस पर राज्य के सभी भाई-बहनों को मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इस खास अवसर पर गौरवशाली विरासत से समृद्धि इस प्रदेश की चौतरफा विकास की कामना करता हूं.

आपको बता दें कि आज यानी 30 मार्च 2023 को भारत का उत्तर-पश्चिमी राज्य राजस्थान अपना 74वां स्थापना दिवस मना रहा है. दरअसल, 30 मार्च 1949 को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जैसलमेर की रियासतों को मिलाकर ग्रेटर राजस्थान यूनियन बनाया गया था.

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).