Mahashivratri 2022: भगवान शिव की उपासना के महापर्व महाशिवरात्रि की धूम, पीएम मोदी ने समस्त देशवासियों को दी बधाई
महाशिवरात्रि के इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है- महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं. देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें. ओम नम: शिवाय.
Mahashivratri 2022: देवों के देव महादेव की उपासना के महापर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) की धूम देशभर में मची हुई है. हर किसी पर भोलेबाबा की भक्ति की रंग चढ़ा हुआ है और हर तरफ हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है. भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Mata Parvati) के विवाह के महापर्व महाशिवरात्रि पर देश के तमाम शिव मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है. इस खास अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है- महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं. देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें. ओम नम: शिवाय.
देखें ट्वीट-
महाशिवरात्रि के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मंगलकामनाएं। देवों के देव महादेव सबका कल्याण करें। ओम नम: शिवाय।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2022 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

