त्योहार

Dussehra 2023: दशहरा पर शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, भक्तों ने की पूजा-अर्चना (Watch Video)

दशहरा यानी विजयादशमी के अवसर पर महाराष्ट्र के अहमदनगर में स्थित शिरडी साईं बाबा के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ा है और भक्त साईं बाबा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं.

Dussehra 2023: दशहरा पर शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, भक्तों ने की पूजा-अर्चना (Watch Video)
शिरडी साईं बाबा मंदिर (Photo Credits: X)

Dussehra 2023: देशभर में आज बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरे (Dussehra) की धूम मची हुई है. दशहरा के इस पर्व को देशभर में लोग अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार मना रहे हैं, वहीं इस मौके पर महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहमदनगर में स्थित शिरडी साईं बाबा (Shirdi Sai Baba) के दरबार में दर्शन के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ा है. दशहरा पर साईं बाबा (Sai Baba) के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है और वो पूजा-अर्चना कर रहे हैं. साईं बाबा मंदिर से जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से भारी संख्या में भक्त दशहरा पर साईं बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर उनका आशीर्वाद पाने के लिए पहुंचे हैं. यह भी पढ़ें: Vijayadashami 2023: यूपी के कानपुर स्थित दशानन मंदिर में विजयादशमी पर की गई लंकापति रावण की पूजा, देखें वीडियो

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).