Greater Noida Bus Accident: ग्रेटर नोएडा में यामाहा कंपनी की बस पलटी, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल
पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर घायल कर्मचारियों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस दुर्घटना से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से सूचनाएं मिलने का इंतज़ार किया जा रहा है.
Greater Noida Bus Accident: ग्रेटर नोएडा में दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी यामाहा इंडिया के कर्मचारियों से भरी बस पलट गई है. मिली जानकारी के मुताबिक बस में सवार कई कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. यह हादसा मंगलवार की दोपहर बाद करीब साढ़े 4 बजे ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर-भंगेल मार्ग पर हुआ है. हादसे के तुरंत बाद मौक़े पर भीड़ एकत्र हो गई. लोगों ने बस में फंसे कर्मचारियों को शीशे तोड़कर बाहर निकाला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस बुलाकर घायल कर्मचारियों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस दुर्घटना से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस की ओर से सूचनाएं मिलने का इंतज़ार किया जा रहा है.
वीडियो देखें:
यामाहा कंपनी की पलटी बस काफी लोग गंभीर रूप से जख्मी ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर भंगेल रोड पर हुआ हादसा @noidapolice @noidatraffic pic.twitter.com/1yCgKWvq8t
— Tricity Today (@tricitytoday) June 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

