Women Reservation Bill: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, महिला आरक्षण बिल को मिली मंजूरी
पीएम मोदी की अध्यक्षता में सोमवार शाम को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई. बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी गई. हालांकि पीएम आवास में जारी कैबिनेट की बैठक फिलहाल समाप्त हो गई है.
- Read in
- हिंदी
Women Reservation Bill Cleared: पीएम मोदी की अध्यक्षता में सोमवार शाम को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक (Cabinet Meeting) हुई. बैठक में केंद्र की मोदी सरकार एक एतिहासिक फैसला लेते हुए महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी गई. इस बिल में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी या एक तिहाई सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है. विधेयक में 33 फीसदी कोटा के भीतर एससी, एसटी और एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण का भी प्रस्ताव है. कहा जा रहा है कि महिला आरक्षण विधेयक को 19 सितंबर यानी मंगलवार को संसद में पेश किया जा सकता है.
मोदी कैबिनेट के इस फैसले के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, ''महिला आरक्षण की मांग पूरा करने का नैतिक साहस मोदी सरकार में ही था, जो कैबिनेट की मंजूरी से साबित हो गया. अभिनंदन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मोदी सरकार का अभिनंदन.''
Tweet:
Union Cabinet clears women's reservation bill, says Union minister Prahlad Patel
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2023
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का ट्वीट:
"Only the Modi government had the moral courage to fulfil the demand for women's reservation. Which was proved by the approval of the cabinet. Congratulations PM Narendra Modi and congratulations to the PM Modi government," tweets Union Minister Prahlad Singh Patel pic.twitter.com/y4yqSQturn
— ANI (@ANI) September 18, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2023 10:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

