देश

Pune Shocker: पुणे में पानी के टैंकर में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस- VIDEO

पुणे के फुरसुंगी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां हरपाले बस्ती में पीने के पानी के टैंकर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप में मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया

Pune Shocker: पुणे में पानी के टैंकर में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस- VIDEO
Photo- X

Pune Shocker: पुणे के फुरसुंगी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां हरपाले बस्ती में पीने के पानी के टैंकर में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप में मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल भेज दिया. पुलिस का कहना है कि महिला का शव हरपाले वस्ती इलाके में महागणपति मंदिर के पास खड़े एक टैंकर में मिला था. यहां आने-जाने का रास्ता संकरा और गड्ढों वाला होने के कारण पुलिस प्रशासन को जांच के लिए टैंकर को वहां से दूसरी जगह ले जाना पड़ा. शव की पहचान कौशल्या मुकेश चव्हाण के रूप में हुई है. इस महिला की उम्र 25 साल है और वह जेएसपीएम कॉलेज के पास दुगाड़ चाली में रहती थी. कुछ दिन पहले कोंढवा पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. फिलहाल पुलिस इस मामले में गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है.

पुणे में पानी के टैंकर में एक महिला का शव मिला

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).