West Bengal: निकाय चुनाव में धांधली का आरोप, BJP ने 12 घंटे के लिए बंगाल बंद का किया आह्वान
भाजपा ने पश्चिम बंगाल निकाय चुनावों में कथित धांधली और हिंसा के खिलाफ आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) : भाजपा ने निकाय चुनावों (Civic Elections) में कथित धांधली और हिंसा के खिलाफ सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद (BJP calls for Bengal bandh) का आह्वान किया है. इसका असर सिलीगुड़ी में भी देखने को मिला. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने चुनाव को अवैध घोषित करते हुए बंगाल बंद का आह्वान किया. वहीं टीएमसी ने बीजेपी के बंगाल बंद का विरोध करते हुए इसे बीजेपी की बेबसी बताया है.
पश्चिम बंगाल: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनावों में कथित धांधली और हिंसा के खिलाफ रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर विरोध प्रदर्शन किया। तस्वीरें हुगली की हैं।
भाजपा ने निकाय चुनावों में कथित धांधली और हिंसा के खिलाफ आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। pic.twitter.com/1qgVUEWhVL— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2022
रविवार को पश्चिम बंगाल में 108 नगर निगम के लिए चुनाव हुआ. कई जगह से हिंसा और वोट में गड़बड़ी की खबरें आई. मुर्शिदाबाद, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हुगली में मारपीट की घटना हुई. पुलिस के साथ भी कई जगहोंं पर झड़प हुई.
पश्चिम बंगाल: भाजपा ने निकाय चुनावों में कथित धांधली और हिंसा के खिलाफ आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है। तस्वीरें सिलीगुड़ी की हैं। pic.twitter.com/XmxhFjibal
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

