Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमरोहा (Amroha) में एक दरोगा की सरेआम दबंगई देखने को मिली. दरोगा ने वर्दी के रोब में एक शख्स को बहुत सारे थप्पड़ मारे. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह दरोगा खाकी के रौब में बीच सड़क एक युवक को इतने थप्पड़ मारे कि अब इसका वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यूपी पुलिस का ये दरोगा युवक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है और थप्पड़ भी मार रहा है. वायरल वीडियो में उक्त दरोगा ने युवक को 22 सेकेंड में 9 थप्पड़ जड़ दिए. वायरल वीडियो के आधार पर एसपी ने कार्यवाही करते हुए आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया.
#WATCH उत्तर प्रदेश: अमरोहा में एक इंस्पेक्टर द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। (26.09) pic.twitter.com/lWlHcwTiWT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2022
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY