VIDEO: वाराणसी में खेली गई चिता भस्म की होली, महाश्मशान मणिकर्णिका पर उमड़ा जनसैलाब
पूरी दुनिया में काशी ही एक ऐसा शहर है जहां महाश्मशान में भी फागुन मनाया जाता है. राग और विराग की नगरी काशी में मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान पर बाबा भोले के भक्तों ने चिता भस्म की होली खेली.
उत्तर प्रदेश: वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर लोगों ने 'चिता भस्म' के साथ होली का त्योहार मनाया. रंगभरी एकादशी पर माता गौरा का गौना कराने के दूसरे दिन शनिवार को मणिकर्णिका श्मशान पर होली देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. दोपहर 12 बजे मशानेश्वर महादेव की भोग आरती हुई. इसके बाद सैकड़ों भक्त डमरू, त्रिशूल के साथ चिताओं की भस्म उड़ाकर होली खेलने लगे.
पूरी दुनिया में काशी ही एक ऐसा शहर है जहां महाश्मशान में भी फागुन मनाया जाता है. राग और विराग की नगरी काशी में मणिकर्णिका घाट पर महाश्मशान पर बाबा भोले के भक्तों ने चिता भस्म की होली खेली. काशी की यह रंगभरी एकादशी के बाद विधान युगों पुरानी मानी जाती है.
#WATCH उत्तर प्रदेश: वाराणसी में मणिकर्णिका घाट पर लोगों ने 'चिता भस्म' के साथ होली का त्योहार मनाया। (04.03) pic.twitter.com/oth7c8i2m5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2023
उत्तर प्रदेश में #होली का पर्व विविध रूपों में मनाया जाता है। जिसमें #वाराणसी की #मसान होली भी विश्वप्रसिद्ध है। रंगभरी एकादशी के दूसरे दिन यह पर्व मनाया जाता है। #Rangotsav2023 #Holi #Varanasi #Kashi #UttarPradesh #UPTourism #RethinkTourism #UPNahiDekhaTohIndiaNahiDekha pic.twitter.com/roAQQM0eo8
— UP Tourism (@uptourismgov) February 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 07:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

