देश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुजरात के पंचमहल में JCB पर आजमाया हाथ, देखें VIDEO

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ गुजरात के पंचमहल में हलोल जीआईडीसी में जेसीबी कारखाने का दौरा किया. जेसीबी प्लांट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने एक बुलडोजर पर भी हाथ अजमाया. इस दौरान यूके पीएम के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी साथ थे.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गुजरात के पंचमहल में JCB पर आजमाया हाथ, देखें VIDEO

गुजरात दौरे पर आये ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हलोल में JIDC पंचमहल में नई JCB ट्रैक्टर फैक्ट्री का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा, "हम इस साल के अंत तक, शरद ऋतु तक भारत के साथ एक और मुक्त व्यापार समझौता पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं." जेसीबी प्लांट में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने एक बुलडोजर पर भी हाथ अजमाया. इस दौरान यूके पीएम के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी साथ थे.

जॉनसन अपनी गुजरात यात्रा को संपन्न करने और नयी दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले गांधीनगर में प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर भी गए. जॉनसन शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).