Watch: पांच साल बाद अपने पुराने रंग में दिखे राम रहीम, इंस्टाग्राम पर लाइव के दौरान हनीप्रीत को बताया रूहानी बेटी
अपनी पैरोल अवधि के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम अपने पुराने रगं में नजर आए. करीब पाचं साल बाद राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के साथ सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए. राम रहीम ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हनीप्रीत को अपनी रूहानी बेटी बताया है.
Viral Video: डेरा सच्चा सौदा (Dera Saccha Sauda) प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) अपनी पैरोल अवधि खत्म होने के बाद रोहतक (Rohtak) की सुनारिया जेल (Sunaria Jail) में वापस लौट गए हैं, लेकिन अपनी पैरोल अवधि के दौरान राम रहीम अपने पुराने रगं में नजर आए. करीब पाचं साल बाद राम रहीम अपनी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत (Honeypreet) के साथ सार्वजनिक तौर पर दिखाई दिए. राम रहीम ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हनीप्रीत को अपनी रूहानी बेटी बताया है. राम रहीम और हनीप्रीत का यह इंस्टाग्राम लाइव करीब एक घंटा 40 मिनट तक चला, जिसमें राम रहीम ने कहा कि हनीप्रीत हमारी बेटी है, रूहानी बेटी है. इस लाइव कार्यक्रम के दौरान राम रहीम और हनीप्रीत खूब हंसी-मजाक करते हुए दिखाई दिए. आपको बता दें कि अगस्त 2017 में राम रहीम को दो साध्वियों के यौन उत्पीड़न मामले में सजा हुई थी, तब से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं और एक महीने पहले ही वो 30 दिन के पैरोल पर बाहर आए थे.
देखें वीडियो-
5 साल बाद साथ दिखे राम रहीम-हनीप्रीत: डेरा प्रमुख ने बताया रूहानी बेटी; अपने दोनों बच्चों साथ नहीं हुआ सार्वजनिकhttps://t.co/4MfVLR6BKg#RamRahim #Honeypreet pic.twitter.com/ExTnCptuHo
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) July 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2022 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

