देश

Aditya Thackeray Ayodhya Visit: आदित्य ठाकरे मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना, रामलला के दर्शन के बाद सरयू की महाआरती में होंगे शामिल

महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मुंबई में अपने आवास से रवाना हुए. वह आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे.

Aditya Thackeray Ayodhya Visit: आदित्य ठाकरे मुंबई से अयोध्या के लिए रवाना, रामलला के दर्शन के बाद सरयू की महाआरती में होंगे शामिल
आदित्य ठाकरे (Photo Credits: Twitter)

Aditya Thackeray Ayodhya Visit: महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे मुंबई में अपने आवास से रवाना हो गए है. वह आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या जाएंगे, जहां वह भगवान रामलला के दर्शन करेंगे. इसके बाद आदित्य सरयू की महाआरती में शामिल होकर दुग्धाभिषेक करेंगे. शहर के इस्कान मंदिर में दर्शन-पूजन का भी उनका कार्यक्रम है.अयोध्या में उनका स्वागत करने के लिए महाराष्ट्र से करीब 1200 शिवसैनिक भी अयोध्या आ रहे हैं.

आदित्य के दौरे को लेकर शिवसेना के प्रवक्ता व सांसद संजय राउत ने सोमवार शाम से ही अयोध्या में डेरा डाल दिया है. इससे पहले मनसे प्रमुख राजठाकरे ने पांच जून को अयोध्या आने का एलान किया था लेकिन उनका अयोध्या दौरा रद्द हो गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 08:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).