PM Modi Roadshow: गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव के लिए पीएम मोदी का अहमदाबाद में रोड शो, स्वागत में लोगों ने की जमकर आतिशबाजी- Watch Video
गुजरात में दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो गया. इसी कड़ी में गुरुवार को प्रधानमंत्री ने अहमदाबद में रोड शो किया. रोड शो के दौरान लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में जमकर आतिशबाजी की
PM Modi Roadshow Video: गुजरात में विधानसभा के पहले चरण के लिए गुरुवार को वोट डाले जाने के बाद दूसरे चरण के लिए प्रचार शुरू हो गया है. इसी कड़ी में पार्टी की जीत के लिए पीएम मोदी गुजरात दौरे पर हैं. गुरुवार को प्रधानमंत्री ने अहमदाबद में मेगा रोड शो किया. जिस रोड शो में लोगों की भारी भीड़ देखी गई. वहीं लोगों ने पीएम मोदी के स्वागत में जमकर आतिशबाजी करते हुए पटाखे फोटो. जिसका वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा रहा है कि पीएम मोदी की कार गुल्हन की तरह फूलों से सजी हैं और एक प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के बाद लोग आतिशबाजी करते हुए स्वागत में मोदी- मोदी के नारे लगा रहे हैं. यह भी पढ़े: Gujarat Election 2022: अहमदाबाद में पीएम मोदी का विशाल रोड़ शो, एंबुलेंस को रास्ता देने लिए प्रधानमंत्री ने रोका काफिला (Watch Video)
बता दें कि गुरुवार को पहले चरण में सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों की 89 सीटों पर मतदान हुआ, वहीं अहमदाबाद शहर की 16 सीटों सहित शेष 93 सीटों पर मतदान पांच दिसंबर को होगा. जिन वोटों की गिनती 8 दिसंबर को की जाएगी. इस दिन हिमाचल प्रदेश में डाले गए वोटों की भी गिनती होगी.
Video:
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान गुजरात के अहमदाबाद में आतिशबाजी की गई।#GujaratElections pic.twitter.com/lYJo987jGD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

