देश

Gujarat Election 2022: अहमदाबाद में पीएम मोदी का विशाल रोड़ शो, एंबुलेंस को रास्ता देने लिए प्रधानमंत्री ने रोका काफिला (Watch Video)

गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में विशाल रोड शो में शामिल हुए, अपने रोड़ शो के दौरान एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोक दिया.

Gujarat Election 2022: अहमदाबाद में पीएम मोदी का विशाल रोड़ शो, एंबुलेंस को रास्ता देने लिए प्रधानमंत्री ने रोका काफिला (Watch Video)
पीएम मोदी (Photo Credits: Twitter)

Gujarat Election 2022: गुजरात (Gujarat) में आज पहले चरण की 89 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए, जिसमें कुल 788 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी है. उधर दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अहमदाबाद (Ahmedabad) में विशाल रोड़ शो (Road Show) किया. पीएम मोदी के रोड़ शो के दौरान लोगों का भारी हुजूम देखने को मिला. हालांकि इस विशाल रोड़ शो के दौरान एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए पीएम मोदी ने अपने काफिले को रोक दिया. पीएम मोदी ने अपने काफिले को रोक कर एंबुलेंस को जाने के लिए रास्ता दिया, जिसका वीडियो सामने आया है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2022 07:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).