WPL 2024 जीतने पर विजय माल्या ने RCB को दी बधाई, लोगों ने मीम्स के जरिए जमकर किया ट्रोल
आरसीबी की जीत के बाद विजय माल्या ने X पर पोस्ट के जरिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बधाई दी. विजय माल्या के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कमेंट्स में मीम्स शेयर किए.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार (17 मार्च) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता.
आरसीबी की जीत के बाद विजय माल्या ने X पर पोस्ट के जरिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बधाई दी. माल्या ने लिखा- डब्ल्यूपीएल जीतने के लिए आरसीबी महिला टीम को हार्दिक बधाई. अगर आरसीबी पुरुष टीम लंबे समय से प्रतीक्षित आईपीएल जीतती है तो यह एक शानदार डबल होगा. आपको कामयाबी मिले. विजय माल्या के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया और कमेंट्स में मीम्स शेयर किए
SBI outside Airport pic.twitter.com/1AyuebSjSm
— Radhika Chaudhary (@Radhika8057) March 17, 2024
विजय माल्या तभी ट्वीट करते हैं जब बैंक की छुट्टी होती है!
Bro only tweets when there is bank holiday
— ᴘʀᴀᴛʜᴍᴇsʜ⁴⁵ (@45Fan_Prathmesh) March 17, 2024
आइए एक डील करें अगर पुरुषों की आरसीबी टीम आईपीएल 2024 जीतती है, तो आप भारत लौट आएंगे!
Let’s make a deal if men’s RCB team wins IPL 2024, you will be returning to India. pic.twitter.com/YqzUn4ZQ9A
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) March 17, 2024
आरसीबी के खिलाड़ियों के आईपीएल ट्रॉफी जीतने की संभावना उतनी ही है जितनी आपके भारत वापस आने की.
RCB men winning an ipl trophy got equal probability as you coming back to india
— ganesh🇦🇷 (@breathMessi21) March 17, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2024 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

