VIDEO: नोएडा में पार्किंग को लेकर बवाल, मारपीट के बाद दुकान में तोड़फोड़, जमकर चले लात-घूसे
दुकानदार ने कार हटाने को कहा तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर कुर्सी और मेज फेंकते नजर आ रहे हैं.
Fighting in Noida: नोएडा के सेक्टर-46 स्थित मार्केट में कार पार्किग को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमें कई लोग घायल भी हुए. मामला 19 जनवरी का बताया जा रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट कार सवारों और दुकानदारों के बीच हुई है. कार सवारों ने दुकान के सामने कार पार्क कर दी थी. दुकानदार ने कार हटाने को कहा तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. वायरल वीडियो में युवक एक-दूसरे पर कुर्सी और मेज फेंकते नजर आ रहे हैं.
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) January 21, 2023
पुलिस ने बताया कि घटना थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-46 स्थित गार्डेनिया ग्लोरी मार्केट का है. मामले के सम्बन्ध में जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
नोएडा
➡दबंगों ने भाई-बहन को लोहे की रॉड से पीटा
➡भाई- बहन ने स्टंट करने से मना किया था
➡दुकानदार बहन-भाई बहन की बीच रोड पर पिटाई
➡दबंगों ने पीट-पीटकर दोनों को किया अधमरा
➡छोटा सा रेस्टोरेंट चलाते है पीड़ित भाई- बहन#Noida @noidapolice pic.twitter.com/ldwwRp7JAz
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 21, 2023 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

