Delhi Pro-Khalistan Slogans: करोल बाग-झंडेवालान मेट्रो स्टेशनों के खंभों पर खालिस्तान समर्थन और पीएम मोदी के खिलाफ लिखे मिले नारे, FIR दर्ज- VIDEO
दिल्ली के करोल बाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशनों के खंभों पर खालिस्तान समर्थक और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लिखे पाए गए. मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस केस दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है.
- Read in
- हिंदी
Delhi Pro-Khalistan Slogans: दिल्ली के करोल बाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशनों के खंभों पर खालिस्तान के समर्थन और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लिखे पाए गए. मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली मौके पर पहुंची और खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारों को कालिख लगाकर मीटा दिया. मामले में दिल्ली पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस केश दर्ज जांच में जुट गई है. दिल्ली पुलिस ने संबंधित मेट्रो स्टेशनों से सीसीटीवी फुटेज भी मंगवाए हैं. ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दोनों जगहों पर खालिस्तान समर्थक के समर्थन और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लिखने वाले कौन हैं. हालांकि सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह ने नारों को लेकर जिम्मेदारी ली है.
हालांकि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले इसी साल मार्च महीने में देश की राजधानी दिल्ली में पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक पिलर पर ऐसे नारे लिखे मिले थे.
दिल्ली में खालिस्तान समर्थन में लिखे मिले नारे:
#WATCH | Delhi: Pro-Khalistan graffiti and slogans against PM Modi were found written on pillars of Karol Bagh and Jhandewalan Metro stations today. Police lodged an FIR in the case and requested CCTV footage from the concerned metro stations. pic.twitter.com/SG9nKX9sJS
— ANI (@ANI) May 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

