Delhi Pro-Khalistan Slogans: करोल बाग-झंडेवालान मेट्रो स्टेशनों के खंभों पर खालिस्तान समर्थन और पीएम मोदी के खिलाफ लिखे मिले नारे, FIR दर्ज- VIDEO
Pro-Khalistan Graffiti, Slogans - ANI

Delhi Pro-Khalistan Slogans: दिल्ली के करोल बाग और झंडेवालान मेट्रो स्टेशनों के खंभों पर खालिस्तान के समर्थन  और पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लिखे पाए गए. मामले की सूचना मिलते ही दिल्ली मौके पर पहुंची और खालिस्तान के समर्थन में लिखे नारों को  कालिख लगाकर मीटा दिया. मामले में दिल्ली पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस केश दर्ज जांच में जुट गई है. दिल्ली पुलिस ने संबंधित मेट्रो स्टेशनों से सीसीटीवी फुटेज भी मंगवाए हैं. ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दोनों जगहों पर खालिस्तान समर्थक के समर्थन और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लिखने वाले कौन हैं.  हालांकि सूत्रों के हवाले से पता लगा है कि कुख्यात खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह ने नारों को लेकर जिम्मेदारी ली है.

हालांकि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले इसी साल मार्च महीने में देश की राजधानी दिल्ली में पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के एक पिलर पर ऐसे नारे लिखे मिले थे.

दिल्ली में खालिस्तान समर्थन में लिखे मिले नारे: