VIDEO: पर्वतारोही अनुराग मालू को काठमांडू से एयरलिफ्ट कर लाया गया दिल्ली एम्स, माउंट अन्नपूर्णा पर गहरी दरार में गिरने से हुए थे घायल
भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू को काठमांडु के एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाया गया है. दरअसल, नेपाल की माउंट अन्नपूर्णा पर एक गहरी दरार में गिरने के बाद वे घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज काठमांडु में किया जा रहा था.
भारतीय पर्वतारोही (Indian Maountaineer) अनुराग मालू (Anurag Maloo) को काठमांडु (Kathmandu) से एयरलिफ्ट (Airlift) कर दिल्ली के एम्स (Delhi AIIMS) अस्पताल में लाया गया है. दरअसल, नेपाल की माउंट अन्नपूर्णा पर एक गहरी दरार में गिरने के बाद वे घायल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज काठमांडु में किया जा रहा था और अब उन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली के एम्स अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. आपको बता दें कि राजस्थान के किशनगढ़ निवासी अनुराग मालू अप्रैल के मध्य में उस समय लापता हो गए थे, जब वो कैंप-3 से उतरते समय करीब 6,000 मीटर क ऊंचाई पर कहीं गिर गए थे.
करीब तीन दिन तक चले तलाशी अभियान के बाद 20 अप्रैल को वे 5,800 मीटर ऊंचार पर एक गहरे गड्ढे में मिले. घायल अवस्था में उन्हें बचाए जाने के बाद पोखरा के मनिपाल अस्पताल पहुंचाया गया था और फिर आगे के इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग के काठमांडू लाया गया था. यह भी पढ़ें: Indian Mountaineer: भारतीय पर्वतारोही अनुराग मालू गलत रस्सी पकड़ने के बाद गहरी खाई में गिर गए- शेरपा
देखें वीडियो-
#WATCH | Mountaineer Anurag Maloo who was rescued after he fell into a deep crevasse on Mount Annapurna in Nepal last month, airlifted to India from Kathmandu
He was airlifted in an air ambulance arranged by Adani Foundation. He is currently undergoing medical treatment at the… pic.twitter.com/cQy6qA9FdJ
— ANI (@ANI) May 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

