VIDEO: यूपी के बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगनहर से निकला मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर वापस नहर में छोड़ा
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के नरौरा में एक मगरमच्छ गंगनहर से बाहर निकल आया. छोटी नहर से निकले 10 फीट के इस विशालकाय मगरमच्छ को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर फिर से नहर में छोड़ा.
Crocodile Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर (Bulandshahr) जिले के नरौरा में एक मगरमच्छ (Crocodile) गंगनहर से बाहर निकल आया. छोटी नहर से निकले 10 फीट के इस विशालकाय मगरमच्छ को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. वही मगरमच्छ भी लोगों को देखकर घबरा गया और रेलिंग पर चढ़कर गंगा में जाने की कोशिश करने लगा. इस घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को रेस्क्यू किया. मगरमच्छ को रेस्क्यू करने के बाद उसे वापस नहर में छोड़ा गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: VIDEO: समंदर किनारे मजे से धूप सेंकते नजर आए हजारों मगरमच्छ, नजारा देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
गंगनहर से निकला मगरमच्छ
UP : बुलंदशहर जिले के नरौरा में ये मगरमच्छ गंगनहर से बाहर निकल आया। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और वापस नहर में छोड़ा।
मगरमच्छ भैया, यहां नौतपा चल रहा है, पानी में ही रहिए... pic.twitter.com/bttoXNVSZg
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 29, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

