वायरल

VIDEO: समंदर किनारे मजे से धूप सेंकते नजर आए हजारों मगरमच्छ, नजारा देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

क्या आप कभी ऐसे बीच पर घूमना चाहेंगे, जहां आपको हर तरफ सिर्फ मगरमच्छ ही मगरमच्छ नजर आएं. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हजारों मगरमच्छ बीच पर धूप सेंकते हुए नजर आ रहे हैं.

VIDEO: समंदर किनारे मजे से धूप सेंकते नजर आए हजारों मगरमच्छ, नजारा देख खिसक जाएगी पैरों तले जमीन
धूप सेंकते मगरमच्छ (Photo Credits: X)

Crocodiles Viral Video: गर्मियों के मौसम में जहां अधिकांश जगहों पर चिलचिलाती गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिलता है तो वहीं इस मौसम में स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण लोग कहीं न कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं. बच्चों को अपने वेकेशन में घूमना काफी पसंद होता है, लेकिन भयंकर गर्मी के चलते लोग अपने घरों से निकलने से भी कतराते हैं. ऐसे में लोग किसी हिल स्टेशन या बीच के किनारे घूमने निकल जाते हैं, लेकिन क्या आप कभी ऐसे बीच पर घूमना चाहेंगे, जहां आपको हर तरफ सिर्फ मगरमच्छ ही मगरमच्छ (Crocodile) नजर आएं. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें हजारों मगरमच्छ बीच पर धूप सेंकते हुए नजर आ रहे हैं.

इस वीडियो को Nature is Amazing नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 7.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- आज से बीच पर जाना बंद, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- यह बेहद ही खतरनाक है, क्या कोई बता सकता है कि ये कहां का वीडियो है. यह भी पढ़ें: Shocking Video: मगरमच्छों से भरे पूल में बच्चे ने लगा दी छलांग, फिर जो हुआ... देखकर उड़ जाएंगे होश

बीच पर धूप सेंकते हजारों मगरमच्छ

वायरल हो रहे वीडियो में कई सारे मगरमच्छ बीच पर धूप सेंकते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को एक ड्रोन से शूट किया गया है. आप देख सकते हैं कि मगरमच्छो की तादात काफी ज्यादा दिखाई दे रही है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो ब्राजील के किसी बीच का है, लेकिन यह नजारा इतना भयावह है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2024 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).