Shocking Video: मगरमच्छों से भरे पूल में बच्चे ने लगा दी छलांग, फिर जो हुआ... देखकर उड़ जाएंगे होश
एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा मगरमच्छों से भरे पूल में कूद जाता है, फिर जो होता है, उसे देख आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.
Shocking Viral Video: इंटरनेट पर वाइल्ड लाइफ से जुड़े वीडियोज सबसे ज्यादा देखे और पसंद किए जाते हैं. जंगली जानवरों (Wild Animals) से प्यार करने वाले लोग अक्सर जानवरों से जुड़े वीडियोज देखना पसंद करते हैं. जानवरों की मस्ती और खुराफात देखकर लोग अपना दिल बहलाते हैं. हालांकि कई बार ऐसे वीडियोज पर भी हमारी नजर पड़ जाती है, जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की होती है और ऐसे वीडियोज को देखकर आंखों पर यकीन कर पाना भी काफी मुश्किल होता है. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बच्चा मगरमच्छों (Crocodiles) से भरे पूल में कूद जाता है, फिर जो होता है, उसे देख आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा.
इस वीडियो को एक्स पर @purankumawat76 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये काम तो बड़ा खतरनाक है भाई, जबकि दूसरे ने लिखा है- असल मायने में ये है खतरों का खिलाड़ी. यह भी पढ़ें: Karnataka News: कर्नाटक में एक मां ने 6 साल के दिव्यांग बच्चे को मगरमच्छ से भरी नदी में फेंका, अगले दिन मिली हाथ कटी लाश
मगरमच्छों के बीच तैरता बच्चा
खतरों के खिलाड़ी.....
बहुत भयानक pic.twitter.com/Jfo7sUWJTw
— Puran मेवाड़ी (@purankumawat76) May 21, 2024
मगरमच्छों को पानी का दैत्य माना जाता है, जो बड़े से बड़े जानवर को भी पल भर में मौत के घाट उतार देता है, इसलिए इसकी मजबूत पकड़ में आने से सभी जानवर बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से एक बच्चा मगरमच्छों से भरे पूल में कूद जाता है, फिर इन मगरमच्छों के बीच स्विमिंग करने लगता है. सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि बच्चे को जरा सा भी डर नहीं लगता है और वो जिस तरह से उनके बीच तैर रहा है, उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कि ये सभी मगरमच्छ उसके दोस्त हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

