देश

India-Pakistan Partition: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में बिछड़ गए थे दो भाई-बहन, 74 साल बाद मिलने पर फूट-फूटकर रोए- VIDEO

करीब 74 साल पहले भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय दो भाई बहन बिछड़ गए थे. भाई जहां भारत में ही रह गया. वहीं बहन सरहद पार पाकिस्तान चली गई. वर्षों बाद दोनों की मुलाकात हुई है.

India-Pakistan Partition: भारत-पाकिस्तान के बंटवारे में बिछड़ गए थे दो भाई-बहन, 74 साल बाद मिलने पर फूट-फूटकर रोए- VIDEO

India-Pakistan Partition: करीब 74 साल पहले भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय कई लोग अपने परिवार से बिछड़ गए.  इसमे कुछ लोग जहां बंटवारे के समय भारत में रहा गए. वहीं कुछ लोग सरहद पार पाकिस्तान चले गए. ऐसा ही कुछ दो भाई- बहन के बीच हुआ. बंटवारे के समय भाई तो भारत में ही रह गया. लेकिन उसकी बहन बिछड़कर पाकिस्तान चली गई. करीब 74 साल बाद दोनों का मिलने होने पर दोनों एक दूसरे के गले लगकर फूट- फूटकर रोने लगे.  दोनों के मुलाक़ात का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में बहन अपने भाई को जहां गले लगाकर रो रही है. वहीं वर्षो बाद बहन को पाकर भाई भी अपने आंसू को रोक नहीं पाया. वहीं भी फूट- फूटकर रोने लगा.

भारत से बिछड़कर पाकिस्तान जाने वाली महिला का नाम सकीना है. वहीं उसके भाई का नाम गुरमैल है. यह परिवार पंजाब का रहने वाला है. बंटवारे के समय  गुरमैल  की बहन बिछड़कर पाकिस्तान चली गई. तब से वह वापस भारत आ ही नहीं सकी. क्योंकि बटवारे के समय सकीना का काफी छोटी थी. सकीना की उम्र जहां 74 साल है. वहीं भाई की उम्र 80 साल है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).