Assam CM Sarma on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भड़के, उनकी न्याय यात्रा को बताया मियां यात्रा- VIDEO
राहुल गांधी ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया. जिस पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है.
Assam CM Sarma on Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया. जिस पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया है. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने राहुल गांधी के बारे में विवादित बयान देते हुए कहा कि वे केवल भ्रष्ट परिवार ही नहीं बल्कि डुप्लीकेट परिवार भी है. राहुल गांधी के बारे में उन्होंने कहा कि उनकी यह न्याय यात्रा नहीं, मियां यात्रा है.
जानें असम के बारे में राहुल गांधी ने क्या कहा था:
दरअसल राहुल गांधी ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान गुरुवार को नगालैंड से असम पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी, आरएसएस और पीएम मोदी पर निशाना साधते असम सरकार पूरे देश में सबसे भ्रष्ट सरकार करार दिया था. जिस पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार करते हुए यह जवाब दिया.
Video:
"राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा नहीं, मियां यात्रा है, गांधी परिवार सबसे भ्रष्ट"
◆ असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा का बयान @himantabiswa | #HimantaBiswaSarma | #Congress | Miya Yatra | #MiyaYatra pic.twitter.com/lE88w1MGqK
— News24 (@news24tvchannel) January 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

