Veer Bal Diwas 2023: दिल्ली में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, यहां देखें संबोधन Live
देशभर में आज 'वीर बाल दिवस' मनाया जा रहा है. 'वीर बाल दिवस' के मौके पर दिल्ली में आयोजित कार्य्रकम में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा की "आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है और उनसे प्रेरणा ले रहा है. आजादी के अमृतकाल में वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है
Veer Bal Diwas 2023: देशभर में आज 'वीर बाल दिवस' मनाया जा रहा है. 'वीर बाल दिवस' के मौके पर दिल्ली में आयोजित कार्य्रकम में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने संबोधन में कहा की "आज देश वीर साहिबजादों के अमर बलिदान को याद कर रहा है और उनसे प्रेरणा ले रहा है. आजादी के अमृतकाल में वीर बाल दिवस के रूप में एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है. पिछले वर्ष 26 दिसंबर को देश ने पहली बार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर मनाया था तब पूरे देश में सभी ने भाव विभोर होकर साहिबजादों के वीर कथाओं को सुना था. वीर बाल दिवस भारतीयता रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने के संकल्प का प्रतीक है। ये दिन हमें याद दिलाता है कि शौर्य की पराकाष्ठा के समय कम आयु मायने नहीं रखती.
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने मंगलवार को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र साहिबजादों की शहादत को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.
Video:
Addressing a programme on Veer Baal Diwas. https://t.co/GHK0Btr4WL
— Narendra Modi (@narendramodi) December 26, 2023
Tweet:
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi attends the ‘Veer Baal Diwas’ celebration programme at Bharat Mandapam.
On the occasion, the Prime Minister will also flag off a march-past. pic.twitter.com/x7zNOmudjT
— ANI (@ANI) December 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2023 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

