देश

Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन का 16वां दिन, 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए आज किया जाएगा हवन

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए सोमवार को हवन का आयोजन किया जाएगा. पुजारी दिनेश प्रसाद ने कहा, "प्रार्थना है कि वे (श्रमिक) जल्द बाहर आएं. फंसे हुए श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए प्रार्थना की जा रही है. आज दोपहर 2.30 बजे यहां हवन पूजा का आयोजन किया जाएगा. हवन में आज हम अपने 'इष्ट देवता' की पूजा करेंगे..."

Uttarkashi Tunnel Rescue: रेस्क्यू ऑपरेशन का 16वां दिन, 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए आज किया जाएगा हवन
Uttarkashi Tunnel Rescue | X

Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की सकुशल वापसी के लिए सोमवार को हवन का आयोजन  किया जाएगा.  पुजारी दिनेश प्रसाद ने कहा, "प्रार्थना है कि वे (श्रमिक) जल्द बाहर आएं. फंसे हुए श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के लिए प्रार्थना की जा रही है. आज दोपहर 2.30 बजे यहां हवन पूजा का आयोजन किया जाएगा. हवन में आज हम अपने 'इष्ट देवता' की पूजा करेंगे..." बता दें कि श्रमिकों को सुरंग से बाहर निकाले जाने को लेकर चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का आज 16वां दिन है. ताजा जानकारी के मुताबिक, ड्रिलिंग के दौरान मलबे में फंसे अमेरिकी ऑगर मशीन के शेष हिस्से भी सोमवार तड़के बाहर निकाल लिए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अब हाथ से ड्रिलिंग की जाएगी.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).