देश

UP Shocker: यूपी के प्रयागराज में मंगेतर के सामने युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज

यूपी प्रयागराज में एक युवती से सरेआम छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो कथित तौर पर प्रयागराज के मऊआइमा का है. वीडियो में युवती से एक युवक अश्लील हरकत करते और इसका वीडियो बनवाते नजर आ रहा है.

UP Shocker: यूपी के प्रयागराज में मंगेतर के सामने युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज
प्रयागराज वीडियो (Photo Credits Twitter)

UP Shocker:  यूपी प्रयागराज में एक युवती से सरेआम छेड़छाड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो कथित तौर पर प्रयागराज के मऊआइमा का है. वीडियो में युवती से एक युवक अश्लील हरकत करते और इसका वीडियो बनवाते नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि युवती के साथ उसका मंगेतर भी है. कुछ लड़कों ने जब इन्हें पकड़ा तो उनका वीडियो बनाने लगे. जिस पर युवती कह रही है कि लड़के के साथ उसका मंगनी हुई हैं. इसलिए उसे छोड़ दिया जाये. इसके बाद भी लड़की के साथ अश्लील हरकत की जा रही है. वहीं प्रेमी भी पैर पकड़ गिड़गिड़ा रहा है. लेकिन वीडियो बनाने वाले लड़के उसे छोड़ ही नहीं रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक गंगापार ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है. मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Video:

जानें प्रयागराज पुलिस ने क्या कहा:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2022 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).