PM Modi UP Visit: पीएम मोदी ने 9 मेडिकल कॉलेजों का किया शुभारंभ, इन जिलों में बेहतर होगी स्वास्थ्य सुविधाएं (VIDEO)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धार्थनगर में आयोजित एक कार्यक्रम से सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर ज़िलों में स्थित मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया. इन 9 मेडिकल कॉलेजों की लागत 2,329 करोड़ रुपये है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (25 अक्टूबर) उत्तर प्रदेश की यात्रा पर पहुंचे है. इस दौरान उन्होंने सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया. इससे सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर जिलों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी. आज दोपहर करीब 1.15 बजे पीएम मोदी वाराणसी में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे. वे वाराणसी के लिए 5200 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिद्धार्थनगर में आयोजित एक कार्यक्रम से सिद्धार्थनगर, एटा, हरदोई, प्रतापगढ़, फतेहपुर, देवरिया, गाजीपुर, मिर्जापुर और जौनपुर ज़िलों में स्थित मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन किया। इन 9 मेडिकल कॉलेजों की लागत 2,329 करोड़ रुपये है। pic.twitter.com/eeldYy8RHq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2021 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

