CM Yogi Death Threat: सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज; यूपी पुलिस समेत सभी एजेंसियां जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी के बाद यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद धमकी देने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है
- Read in
- हिंदी
CM Yogi Death Threat: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी के बाद यूपी पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद धमकी देने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है. वहीं सीएम योगी को मिले इस धमकी के बाद यूपी पुलिस के साथ ही सभी एजेंसियां भी जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है. जानकारी के अनुसार फोन करने वाले अपराधी ने डायल 112 पर मैसेज कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भेजी है. यूपी एटीएस समेत सभी एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई है. एफआईआर के मुताबिक, सीएम योगी को 23 अप्रैल की रात 8:22 बजे यूपी-112 मुख्यालय में सोशल मीडिया की वाट्सएप डेस्क पर धमकी भरा मैसेज मिला था. जिसमें सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है.
Tweet:
सीएम योगी आदित्यनाथ को मिली जान से मारने की धमकी। डायल 112 को मैसेज भेज कर सीएम को धमकी दी गई है। यूपी ATS समेत सभी एजेंसियों को इस बात की सूचना दे दी गई है।#CMYogi #UttarPradesh #ख़बर_यूपीतक pic.twitter.com/lc4eVHMkeZ
— UP Tak (@UPTakOfficial) April 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

