देश

PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या में रविवार को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, सुरक्षा की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली पर 23 अक्टूबर यानी रविवार को रामनगरी अयोध्या के दौरे पर रहेंगे लखनऊ के ADG जोन बृज भूषण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की,

PM Modi Ayodhya Visit: अयोध्या में रविवार को दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, सुरक्षा की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली पर 23 अक्टूबर यानी रविवार को रामनगरी अयोध्या के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री अयोध्या में आयोजित होने वाली दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक ना हो पाए उनके दौरे से पहले लखनऊ जोन के ADG बृज भूषण ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की.

वहीं दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इस बार की भव्य दीपावली में पिछली बार का भी रिकॉर्ड तोड़ा जाएगा. इस बार 17 लाख दीए जलाए जाएंगे जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2022 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).