देश

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के रहने वाले थे मृतक

यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई. गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे. दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई.

UP: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के रहने वाले थे मृतक

उत्तर प्रदेश: करीब सुबह 5 बजे थाना जेवर क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर आगरा से नोएडा जाते समय एक ट्रक(डम्फर) में पीछे से एक गाड़ी टकरा गई. गाड़ी में 7 व्यक्ति सवार थे. दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं 2 लोगों का कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया है.

आगरा से नोएडा जाते समय जेवर टोल प्लाजा से पहले 40 किलोमीटर माइल स्टोन के पास एक बुलेरो गाड़ी डंपर में पीछे से जा घुसी. इस हादसे में एक युवक और चार महिलाओं की मौत हो गई. सभी महाराष्ट्र के रहने वाले थे.

मृतकों की पहचान चंद्रकांत नारायण बुराड़़े (68 वर्ष), स्वर्णा चंद्र कांत बुराड़े (59 वर्ष), मालन विश्वनाथ कुंभार (68 वर्ष), रंजना भरत पंवार (60 वर्ष) और नुवंजन मुजावर (53 वर्ष) के रूप में हुई थी. नारायण रामचंद्र कोलेकर और सुनीता राजू गस्टे घायल हैं, जिनका इलाज जेवर के कैलाश अस्पताल में चल रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).