देश

Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएडा में एक सोसाइटी ने लागू किया ड्रेस कोड, नाइटी और लुंगी पर लगा प्रतिबंध

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक सोसायटी से ड्रेस कोड लागू किया है, जिसके बाद सोसायटी के परिसर में नाइटी और लुंगी पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Uttar Pradesh: ग्रेटर नोएडा में एक सोसाइटी ने लागू किया ड्रेस कोड, नाइटी और लुंगी पर लगा प्रतिबंध
सीके कालरा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष (Photo Credits: ANI)

Society in Greater Noida Imposes Dress Code: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक सोसायटी ने ड्रेस कोड (Dress Code) लागू किया है, जिसके बाद सोसायटी के परिसर में नाइटी (Nighties) और लुंगी (Lungies) पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सीके कालरा ने कहा कि यह समाज द्वारा लिया गया एक अच्छा फैसला है और सोसायटी के सभी लोगों को इसका सम्मान करना चाहिए. इसमें विरोध करने की कोई बात नहीं है. अगर महिलाएं नाइटी पहनकर सोसायटी परिसर में घूमती हैं तो यह पुरुषों के लिए असहज होगा, उसी तरह से अगर पुरुष लुंगी पहनकर सोसाइटी परिसर में घूमते हैं तो यह महिलाओं के लिए असहज होगा, इसलिए हमें एक-दूसरे का सम्मान करने की जरूरत है. यह भी पढ़ें: Dress Code For Girls-Women In Temples: उत्तराखंड के इन तीन मंदिरों में छोटे कपड़े पहनकर आने पर नहीं मिलेगी इंट्री, ड्रेस कोड लागू

देखें ट्वीट-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2023 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).