देश

UP Election 2022: शादी से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा, कहा- मतदान पहले बाकी सब काम बाद में

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दूल्हा शादी होने से ठीक पहले अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचा. मीडिया से पूछे गए सवाल पर अंकुर बालियान ने कहा, "पहले मतदान, उसके बाद बहु और उसके बाद ही सब काम होंगे.

UP Election 2022: शादी से पहले वोट डालने पहुंचा दूल्हा, कहा- मतदान पहले बाकी सब काम बाद में
अंकुर बालियान (Photo Credits ANI)

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए मतदान जारी है. पहले चरण के मतदान में 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डालें जा रहा हैं. वहीं पहले चरण में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिले की सीटें शामिल हैं. जिन सीटों पर मतदान जारी है. मुजफ्फरनगर में देखा गया कि एक दूल्हा शादी से पहले मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचा. दूल्हे का नाम अंकुर बालियान (Ankur Balyan) है. मीडिया से पूछे गए सवाल पर दूल्हे ने कहा कि "पहले मतदान, उसके बाद बहु और उसके बाद ही सब काम होंगे.

ANI Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2022 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).