UP Encounter: यूपी के शाहजहांपुर में मुठभेड़ के दौरान मारा गया बदमाश शाहबाज, हत्या का था आरोप- Video
प्रोफ़ेसर आलोक गुप्ता की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी शाहबाज को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए कोर्ट लेकर जा रही थी. इस बीच मौके का फायदा उठाकर वह पुलिस का हथियार छिनकर भागना चाहा. पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह बचने के लिए फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.
UP Encounter: यूपी के शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के मोहल्ला बाजार के एक मकान में मंगलवार तड़के घुसे बदमाशों ने असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पुलिसे ने मुख्य आरोपी शाहबाज को गिरफ्तार थाने लेकर गई. गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर जा रही थी. इस बीच मौके का फायदा उठाकर शाहबाज पुलिस का हथियार छिनकर भागना चाहा. पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो मुठभेड़ में मारा गया. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर जिला अस्पताल में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद कानूनी कार्रवाई करने बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा. हालांकि परिवार वालों का आरोप है कि शाहबाज पुलिस का हथियार छिनकर भाग नहीं रहा था. बल्कि पुलिस ने उसे जान बुझकर मारा है.
Video:
पलट गई गाड़ी... हो गया एनकाउंटर!
शाहजहांपुर में प्रोफेसर आलोक गुप्ता की कथित तौर पर हत्या करने वाले शाहबाज का मुठभेड़ के दौरान यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।#Shahjahanpur #UPPolice #Encounter pic.twitter.com/bTQSMF1CIn
— UP Tak (@UPTakOfficial) September 20, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

