देश

Stray Bull Attack Video: यूपी के अलीगढ़ में आवारा सांड ने बच्ची पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

यूपी के अलीगढ़ में एक आवारा सांड ने एक चार वर्षीय बच्ची पर हमला करने के बाद अपने सींघों से कुचलने लगा. इस बीच वहां पर किसी की नजर पड़ने पर बच्ची को सांड से बचाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां पर बच्ची का इलाज चल रहा है

Stray Bull Attack Video: यूपी के अलीगढ़ में आवारा सांड ने बच्ची पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
आवारा सांड ने बच्चे पर किया हमला (Photo Credits Twitter)

Bull Attack Video: यूपी के अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र की धनीपुर मंडी में एक आवारा सांड ने एक चार वर्षीय बच्ची पर हमला करने के बाद अपने सींघों से कुचलने लगा. इस बीच वहां पर किसी की नजर पड़ने पर बच्ची को सांड से बचाने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां पर बच्ची का इलाज चल रहा है. लेकिन बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं सांड के इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि सांड अचानक से बच्ची के पास आता है और उसे रौदने लगता है. वहीं सांड के हमले के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंचकर आवारा सांड को पकड़कर लेकर गई.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).