देश

UP: RSS की शाखा में गेंद जाने पर छात्रों को पीटा, VIDEO में देखिए कैसे चल रहें लात-घूंसे

छात्रों ने गेंद ने आरएसएस शाखा में जाने से नाराज लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं. मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

UP: RSS की शाखा में गेंद जाने पर छात्रों को पीटा, VIDEO में देखिए कैसे चल रहें लात-घूंसे
(Photo Credits : Twitter)

यूपी: कानपुर में नौबस्ता के बालाजी पार्क में क्रिकेट खेल रहे कुछ छात्रों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी गई. छात्रों ने गेंद ने आरएसएस शाखा में जाने से नाराज लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं. मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. घायल हुए तीन छात्रों का अस्पताल में उपचार कराया गया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है. आरोप है कि नाराज शाखा में मौजूद कुछ लोग गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर मौजूद 20 से 25 लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी व साथियों की पिटाई कर दी.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).